देश-दुनिया

चीख-पुकार में बदल गया नए साल का जश्न

(देश दुनिया काका खबरीलाल).हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नेशनल हाईवे मनाली-चंडगढ़ पर गम्भर पुल के पास पर्यटकों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्रेक फेल होना शुरुआती कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक केरल के एमईएस आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के छात्र मनाली घूमने जा रहे थे। सभी ने दिल्ली से एक निजी बस किराये पर ली थी। पीबी 11सीएफ 2995 नंबर की बस में 51 छात्र और तीन शिक्षक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एबुंलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां इनका उपचार जारी है। दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल बताए जा रहे हैं। एक छात्र की बाजू टूट कर अलग हो गई वहीं एक लडक़ी की भी बाजू टूट गई है। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग हादसा होते ही घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!