देश-दुनिया
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिरदा के स्वयं सेवकों द्वारा किया गया श्रमदान

काकाखबरीलाल पिरदा :-राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिरदा में दिनांक 01/09/19 से 15/09/19 तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 03/09/19 को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई नारे के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। 10/09/19 को स्वयंसेवकों ने अपने स्कूल परिसर की साफ सफाई की जिसमें 30 छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी पिछले वर्ष और इस वर्ष वृक्षारोपण किए हैं उनके आसपास घास की सफाई एवं पिछले वर्ष लगाए गए पौधों बड़े हो गए हैं उन्हें कटाई छटाई कर अपना श्रमदान किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री टी के पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री एन के ध्रुव एवं सोनू यादव सम्मिलित हुए
AD#1





























