पिथौरा
चिट-फंड कंपनी, एटीएम फ़्रॉड से बचने एंव जागरूकता लाने ग्राम रक्षा समिति का किया गठन..

– नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा. थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में ग्रामीणों में जागरूकता लाने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एव अनुविभागीय अधिकारी पुपलेश कुमार (SDOP) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमला पुसम ने ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जा कर ग्रामीणो को निम्न जानकारी दी गई।
(1) अवैध शराब निर्माण पर रोक हेतु पुलिस को ज्यादा से ज्यादा सूचना देने ।
(2) चिट फंड कंपनी से सावधान रहने ।
(3) ATM फ्रॉड से बचने के उपाय बताया गया।
(4) महिलाओं एवं बच्चों पर घट रहे अपराध पर त्वरित कार्यवाही एव उनकी गोपनीयता को बनाये रख कर कार्यवाही संबंधी जानकारी दी गई।
(5) टोनही प्रताड़ना ,और वृक्ष अधिनियम की जानकारी दी गई ।(6) नया यातायात नियमों की जानकारी दी जा कर हेल्मेट पहनकर ही वाहन चलाने बताया गया।
AD#1


























