देश-दुनिया

शासकीय हाई स्कूल पिरदा के छात्रों ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखल

काकाखबरीलाल/पिरदा:-शासकीय हाई स्कूल पिरदा में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई ही नहीं खेल में भी अव्वल हैं। प्रदेश स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में यहां के बच्चे कई पुरस्कार पा चुके हैं।
स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास पर खास जोर दिया जाता है।छात्र-छात्राओं सेहतमंद और फुर्तीले बनें इसके लिए नियमित मैदान में बच्चे क्रिकेट, फुटबाल, ऊंची कूद कबड्डी वॉलीबॉल जैसे खेल खेलते हैं। पिछले साल प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्राएं बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं 30 अगस्त बिलासपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं बिजली यादव, रश्मि भोई, सोनी प्रधान, रेशमी मांझी एवं नारायणपुर वॉलीबॉल में गीता प्रधान, ने दमखल दिखाया था

यहां तैनात खेल शिक्षक खीरसागर कैवर्त की बदौलत आज स्कूल की यह तस्वीर सबके सामने है।

वहा

बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने में लगे हैं। कैवर्त जी बताते हैं,’हर बच्चे के अंदर एक खिलाड़ी छिपा होता है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है। जब मैं यहां आया तो देखा कि कई बच्चे खेल को लेकर काफी सक्रिय है। मैं उन्हें प्रशिक्षण देने लगा। पहले तो कुछ बच्चों ने ही खेल में रुचि दिखाई लेकिन जब वे बच्चे दूसरे विद्यालयों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में जीतने लगे तो और बच्चे भी खेल में रुचि लेने लगे। आज हमारा स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए अलग पहचान रखता है प्राचार्य श्री टी के पटेल एवं सभी शिक्षकों के सहियोग से हुआ है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!