क्षेत्र को गंभीर रोगों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से सराईपाली में सीएमई का आयोजन हुआ

सरायपाली (काकाखबरीलाल) । भारती हॉस्पिटल के तत्वाधान में अरविंद किचन सराईपाली सीएमई (CME) का विधिवत शुभारंभ डाक्टर आरके वाजपई हॉस्पिटल चेयरमैन श्री विश्वजीत गुप्ता एवम मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम “गर्ड” रोग के बारे में बचाव व निदान विषय पर रखा गया थाजिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पेट संबंधी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत अग्रवाल(DM गेस्टो पीजीआई चंडीगढ़) ने गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज यानी गर्ड (GERD)(पाचन सम्बंधी रोग) से बचाव और निदान की प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

डाक्टर भरत गुप्ता जी ने ने बताया किगर्ड यानी गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) ये एक तरह का पाचन रोग है. इसमें पित्त (खाना पचाने में मदद करने वाला लिक्विड) खाने की नली (इसोफेगस यानी मुंह और पेट को जोड़ने वाली नली) की तरफ आने लगता है. इसकी वजह से आप बहुत परेशान हो सकते हैं।
एसिड रिफ्लक्स जब आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में खलल डालने लगता है और हफ्ते में कई मर्तबा आप एसिड रिफ्लक्स से परेशान हो जाएं, तो समझ लीजिए कि आपको गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) की शिकायत शुरू हो चुकी है.ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है. फूड पाइप तक एसिड पहुंच के फूड पाइप को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कैंसर तक होने की आशंका रहती है या अल्सर होने का भी खतरा रहता है. डॉक्टर भरत गुप्ता ने आगे इस रोग के बचाव के सुझाव देते हुए बताया कि रोगी को वजन नियंत्रित करना सबसे पहले आवश्यक है तथा खानपान में एसिडिक चीजो से दूरी बनाना चाहिए एवम संयमित जीवन शैली व्यायाम योग तथा उचित दवाओं से इस रोग से निदान पाया जा सकता है।
CME का आयोजन आयोजन भारती हॉस्पिटल द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारती हॉस्पिटल के चेयरमैन विश्वजीत गुप्ता ने किया। श्री गुप्ता जी ने अपने संछिप्त व्यक्तव्य में कहा कि अधिकांश रोगों रोगों के बारे में क्षेत्रवासियों को जागरूक किया जाएगा जिसके लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिया जाएगा इसी तारतम्य में क्षेत्र के सभी डॉक्टर्स के साथ गर्ड रोग विषय पर सीएमई का आयोजन किया गया है और आगामी समय पर अलग अलग विषय पर आयोजन होतें रहेंगे जिससे आप व्यक्ति को रोग की सही जानकारी और इलाज मिले अंत मे अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंड डाक्टर प्रवीण शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सराईपाली बसना बरमकेला सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के सभी डाक्टर का आभार व्यक्त किया, उक्त कार्यक्रम में भारती होस्पिटल सभी कंसल्टेंट डाक्टर,डॉक्टर आर राजेंद्रन,डा श्याम पंजियार,डा. कुलदीप वशिष्ट ,डा वन्देश शेंडे, डा.पार्कर,डा संजय चौधरी,डा इंदिरा तथा सभी विभागों के आरएमओ विषय रूप से उपस्थित थे।

























