विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ली शिक्षकों की बैठक

बसना।शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जमदरहा में श्री जे आर डहरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने जमदरहा ,बडेसाजापली एवं चिपरीकोना संकुल के समस्त प्रधान पाठकों की बैठक ली।इस बैठक में श्री उतरा कुमार चौधरी प्राचार्य जमदरहा, श्री उग्रसेन पटेल प्राचार्य बड़ेसजापाली, श्री जगनाथ प्रसाद राणा संकुल समन्वयक ,श्री धोबा लाल पटेल संकुल समन्वयक, श्री भरत लाल जगत संकुल समन्वयक प्रधान पाठक एवं शिक्षक गण उपस्थिति हुए। बैठक का एजेंडा आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शासन के द्वारा बनाना। शिक्षकों की समय पर उपस्थिति ।इंस्पायर अवॉर्ड ऑनलाइन करना ।निखार कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित करना। मध्यान भोजन गुणवत्ता पर चर्चा ।शासन प्रशासन के द्वारा दिए जानकारी को समय सीमा पर उपलब्ध सुनिश्चित कराना। शिक्षक डायरी संधारण करना समस्त बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर बताया गया। श्री डहरिया सर ने यह भी बताया कि शिक्षक एक राष्ट्र निर्माण करता है । जो दायित्व हमको दिया गया है मानव निर्माण समाज को जगाना शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाना ।उसको निरंतता तत्परता और लगन शील से काम करना पड़ेगा। कार्य पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और ऐसे कई उदाहरण देकर सभी शिक्षकों में उत्साह भर दिया ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरित होकर शिक्षक बीच-बीच पर तालियों की गड़गड़ाहट पड़ा।सभी शिक्षक को अपनी कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।



























