गाँव की की बेटी ने किया छत्तीसगढ़ में किया टॉप

काकाखबरीलाल रायगढ़:- रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के तरडा गांव की रहनी वाली निशा पटेल ने दसवीं में पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किया है,निशा ने 99.33 प्रतिशत हासिल कर जिले का मान पूरे देश मे बढ़ाया है।
बता दें कि रायगढ़ जिले को देश के मानचित्र में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के लिए जाना जाता है। ऐसे में निशा पटेल की इस सफलता का महत्व और बढ़ जाता है। निशा पटेल ने अपनी इस सफलता के साथ,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता को सही साबित किया है।
निशा पटेल ने चर्चा करते हुए कहा कि नियमित 6 से 7 घंटे की नियमित पढ़ाई से ही ये संभव हो पाया है,उसने अपनी इस सफ़लता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनो को दिया,निशा का सपना है कि वो डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
निशा ने अभिनव विद्या मंदिर की छात्रा है। निशा के टॉप करने पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी सहित रायगढ़ के वर्तमान कलेक्टर यशवन्त कुमार ने भी बधाई दी है। परीक्षा परिणाम घोषित होते एवँ निशा के छत्तीसगढ़ में टॉप की खबर से लगातार बधाई देने वालों का तांता लग गया। निशा के परिजनों सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल नजर आया।


























