
सक्ती अंचल को किया गौरवान्वित
काकाखबरीलाल सक्ती:-कहते हैं जब कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तब आप अपने कदम आगे बढ़ाते रहें मंजिल स्वयं आपके पास पहुंच जाएगी कुछ ऐसा ही हुआ सक्ती शहर की बेटी श्वेता राव के साथ ज्ञात हो कि सक्ती निवासी एवं नवा पारा खुर्द हाई स्कूल में प्राचार्य पी. एस. राव की पुत्री श्वेता राव ने कुछ समय पहले अपने माता-पिता से फैशन डिजाइनर बनने की इच्छा जताई थी जिसे माता पिता ने सहर्ष स्वीकारते हुए अपनी पुत्री को फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बैंगलोर रवाना कर दिया वहीं से श्वेता राव ने लगन और मेहनत के साथ फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में कार्य करना प्रारंभ किया जिसका नतीजा पिछले दिनों भारत देश के प्रसिद्ध महानगर मुंबई में आयोजित “आलवा फैशन रनवे 2019 “का आयोजन हुआ जिसमें श्वेता राव के द्वारा डिजाइन किये 7 ड्रेसेस को पहनकर मॉडल्स ने रनवे पर जलवे बिखेरे जहां उन्होंने इस दौरान सक्ती अंचल में निर्मित कोसा कपड़े से ड्रेस का डिजाइन किया वहीं उन्होंने अपने डिजाइन से सभी का दिल जीत लिया एवं जजों ने उन्हें विजेता घोषित कर उनकी खूब प्रशंसा की।
सक्ती के राठौर कॉलोनी में निवासरत श्वेता राव ने 12वीं तक की शिक्षा शहर के एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की एवं उन्होंने फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए बेंगलुरु को अपना कार्य क्षेत्र चुना। दिनांक 27 अप्रैल 2019 को अंधेरी मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में ” शिवादया इवेंट्स” ने उभरते 10 राज्यों के डिजाइनरों को अपने हुनर को प्रस्तुत करने का सुनहरा मंच दिया जिसमें श्वेता राव ने भी भाग लिया डिजाइनर “आदया आराध्या” ने सोशल मीडिया द्वारा सभी डिजाइनर्स को निमंत्रण दिया था जिसमें सभी डिजाइनर ने अपनी कला का बखूबी से प्रदर्शन किया उन्हीं 10 डिजाइनरों में शो की विजेता बनने सफल हो सकी सक्ती की श्वेता राव जिन्होंने अपने राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला के आदिवासी लोगों से प्रेरणा लेकर अपने कलेक्शन को “आल्वा फैशन रनवे 2019” में प्रस्तुत कर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया इसमें सबसे खास बात यह रही कि उनके राज्य के मशहूर ‘ घीचा ‘ कोसा सिल्क से अपने गारमेंट को उन्होंने डिजाइन किया ज्ञात हो कि कोसा देवांगन समुदाय के हस्तकला की वर्तमान में पहचान बन चुकी है जिसके कई कारीगर सक्ती में अपने कारीगरी से सब को प्रभावित कर रहे हैं श्वेता राव का डिजाइनर कलेक्शन “कौशेयः” ने फैशन शो के जज बने एक्टर डायरेक्टर विकास कालंतरी और अभिनेत्री प्रियंका कालंतरी , मेघा धाडे — टी वी सीरियल अभिनेत्री एवं मराठी बिग बॉस की विजेता श्वेता चौधरी — मिसेस इको इंटरनेशनल 2018, मिसेस इंडिया 2017, निवेदिता बासु– टी वी प्रोड्यूसर बालाजी टेलिफिल्मस, इन सभी का श्वेता राव ने दिल जीत लिया शो टॉपर शिवांगी जोशी, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ‘ कि नायरा भी इस महत्वपूर्ण “आल्वा फैशन रनवे 2019” में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू की अभिनेत्री स्मिता बंसल और नेहा मारदा ने कि इस फैशन शो को होस्ट किया। फैशन शो में अन्य टीवी कलाकारों ने कार्यक्रम को मशहूर बनाते हुए भाग लिया जिसमें गोपी बहू ,छोटी नायरा, गुलफाम बेगम, अपर्णा दीक्षित, नेहा अध्विक महाजन, मधुरिमा तुली, अंकिता शर्मा, जया भट्टाचार्य और टीवी जगत की मम्मीयो ने भी यहां अपना जलवा बिखेरा “अल्वा फैशन रनवे 2019” को सफल बनाने के लिए मीडिया पार्टनर के रूप में आज तक, सास बहू और साजिश, टेली टॉप और लेकेमे एकेडमी आई एन आई एफ डी और सभी ने शो की विजेता बनी श्वेता राव को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के कोसा की इस वस्त्र कला और छिपी हुई सुंदरता को प्रोत्साहित किया
श्वेता ने की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चीयर लीडर्स की ड्रेस डिजाइन
जहां एक और आईपीएल की मस्ती में देश एवं दुनिया डूबी हुई है वही इस T20 के गेम को रोमांचक बनाने में चीयर लीडर्स का भी अहम रोल रहता है ऐसे ही चीयर लीडर्स के ड्रेस डिजाइन की जब बात आई तो यहां भी सक्ती शहर की बेटी श्वेता राव ने आई पी एल 2019 टूर्नामेंट में रॉयल चलेंजेर्स बंगलूरू के चियर लीडर्स का ड्रेस डिज़ाइन किया श्वेता राव को ऐसे बड़े स्तर पर कार्य मिलने पर उसकी क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है
बड़ी बहन शिल्पा भी है प्रतिभाशाली
सक्ती में निवासरत राव परिवार के लिए बेटियां बेटों से कम नहीं बल्कि कुछ आगे बढ़कर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही है “अल्वा फैशन रनवे 2019” में विजेता बनी श्वेता राव की बड़ी बहन शिल्पा राव ने भी टीवी एंकर के रूप में अपनी पहचान बनाई उन्होंने प्रसिद्ध टीवी न्यूज़ चैनल आईबीसी के “स्वाद की रसोई “कार्यक्रम में लगभग 3 वर्ष तक लगातार कार्यक्रम में एंकर का रोल अदा कर प्रदेश एवं देश के गृहिणियों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रही वर्तमान समय में ऐसे ही क्षेत्र में कार्य करने प्रयासरत शिल्पा राव अमेरिका में निवासरत है























