बसना:अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुआ आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई है। सेंटर में विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट की टीम द्वारा मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत देखभाल और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
फिजियोथेरेपी सेंटर में लकवा, पैरालिसिस एवं स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन, स्लिप डिस्क, साइटिका, फेशियल पाल्सी, चेहरे का तिरछापन, सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपी, बढ़ती उम्र में जोड़ों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, गर्दन एवं कमर दर्द तथा बैलेंस बिगड़ने एवं चलने में परेशानी जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी भी उपलब्ध है।
सेंटर में आधुनिक मशीनों एवं विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट टीम के माध्यम से मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार उपचार प्रदान किया जाता है। साथ ही होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र पटेल एवं डॉ. अंजलि देवांगन मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सेंटर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है।
अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 84618-11000, 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।





























