महासुमंद

महासमुंद:चरित्र शंका को लेकर पत्नी पर बरसा पति का कहर जानिए मामला

महासमुंद। क्षेत्र के ग्राम मचेवा में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। अधिक बारिश होने के कारण वह 6 जुलाई को काम पर नहीं गई थी।
शाम करीब 7 बजे उसका पति कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा और चरित्र पर संदेह करते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा पोछा लगाने वाले वाइपर के डंडे से भी हमला किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसके हाथ, पैर, गला और पीठ में चोट व दर्द हुआ। घटना के दौरान उसके दोनों बच्चे हेम कुमारी और यश कुमार ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने फिलहाल चिकित्सीय परीक्षण कराने से इनकार किया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!