बसना

बसना‌:बेटे का पता पूछने गए पिता पर हमला, पत्नी से भी मारपीट जानिए मामला

बसना।लापता बेटे की तलाश में एक परिवार को आरोपी के घर जाना महंगा पड़ गया। बेटे के संबंध में पूछताछ करने पहुंचे पिता और उनकी पत्नी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम छोटे डाभा निवासी शिव कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र कान्हा अग्रवाल 5 जुलाई 2026 की शाम से घर नहीं लौटा था। गांव के बादल सिंह ने उन्हें बताया कि कान्हा को गांव के यमन साव के साथ घूमते देखा गया था।
इसके बाद 6 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे शिव कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी लीला देवी अग्रवाल और बादल सिंह के साथ यमन साव के घर पहुंचे तथा कान्हा के संबंध में जानकारी मांगी। आरोप है कि इस दौरान यमन साव ने नाराज होकर अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी के हाथ में पहना कड़ा शिव कुमार के माथे पर लगने से उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं लीला देवी अग्रवाल के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बादल सिंह का नाम सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!