सरायपाली

सरायपाली:यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक, त्रिलोचन पटेल बने कोच

सरायपाली। यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। आयोजित प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खिलाड़ी शिवा सारथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रितेश सारथी ने भी बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्था एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में संस्था द्वारा कराटे प्रशिक्षक त्रिलोचन पटेल को उनके खेल क्षेत्र में अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का कोच नियुक्त किया गया है।
इस उपलब्धि पर संगठन अध्यक्ष भोजराज साहू, संगठन सचिव अक्षय कंवर तथा संगठन के संरक्षक जगदीश चौहान एवं सुंदरलाल डडसेना ने खिलाड़ियों एवं नव-नियुक्त कोच त्रिलोचन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्य मुरलीधर डडसेना, देवनारायण बरिहा, तोषराम चौधरी, टीकू राठिया, अनीता बरिहा सहित कराटे खिलाड़ी हेमलता साहू, साधना साहू, लता साहू, यशवंत जाल एवं अन्य खिलाड़ियों ने भी दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं तथा कोच त्रिलोचन पटेल को शुभकामनाएं देते हुए संस्था की निरंतर प्रगति एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!