सरायपाली

जाॅब:सीए सचिन अग्रवाल कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सरायपाली। शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय सीए सचिन अग्रवाल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को एक पेशेवर वातावरण में कार्य करने और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
भर्ती के लिए अकाउंट्स असिस्टेंट, ऑडिट असिस्टेंट, टैक्सेशन असिस्टेंट, आर्टिकल असिस्टेंट एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। संस्था का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास और करियर उन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यालय प्रबंधन के अनुसार यहां कार्यरत कर्मचारियों को सीखने और आगे बढ़ने का अनुकूल वातावरण, सहयोगात्मक टीम और कार्य-जीवन संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा (सीवी) मोबाइल नंबर 8269889188 पर भेज सकते हैं।
कार्यालय का पता आईडीबीआई बैंक के पास, आशीष मोबाइल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल बताया गया है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को प्रतिष्ठित सीए कार्यालय में अपने करियर की मजबूत शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!