महासुमंद

महासमुंद:जमीन विवाद में छोटे भाई ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 26 के क्लब पारा निवासी विष्णु चंद्राकर ने अपने छोटे भाई चंद्रपाल चंद्राकर के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु चंद्राकर ग्राम कोना स्थित अपनी पैतृक जमीन पर पिछले 30 वर्षों से खेती-किसानी कर रहे हैं। उक्त जमीन को लेकर उनके और छोटे भाई चंद्रपाल चंद्राकर के बीच विवाद चल रहा है, जिसका मामला नायब तहसीलदार न्यायालय महासमुंद में विचाराधीन है।
बताया गया कि 18 मई 2026 को पेशी के दौरान शाम करीब 4 बजे विष्णु चंद्राकर न्यायालय पहुंचे थे। इसके बाद पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज में हस्ताक्षर कराने के लिए वे पुनः शाम 4:30 बजे न्यायालय कक्ष पहुंचे, जहां पहले से उनका छोटा भाई मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि चंद्रपाल चंद्राकर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान न्यायालय स्टाफ गोलू गजेंद्र, उषा ध्रुव एवं अन्य उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!