छत्तीसगढ़पिथौरा

हिन्दू नववर्ष पिथौरा से धूमधाम से मनाया गया 

पिथौरा से नितिन गुप्ता की रपट/ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष पिथौरा से धूमधाम से मनाया गया।दिनभर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये और साम को एक बड़ी मोटर साईकल रैली निकली गयी और गार्डन चौक में श्री भारत माता एवं श्रीराम भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ धूम धाम से करने पिथौरा में गत दिनों एक बैठक सम्पन्न हुई थी और उसमें विविध आयोजनों को सम्पन्न करने के लिये स्वप्निल तिवारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिसके द्वारा इस आयोजन से इस बार सभी समाज प्रमुखों को जोड़ा गया।नववर्ष के उपलक्ष्य में घर घर मे रंगोलियां सजायी गयी थी और घरों के बाहर दिप जलाये गये थे।महिलाएं एवं बच्चों के बीच थाली सजाओ जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित किये गये थे।शाम को भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के साथ एक बड़ी मोटर साईकल रैली निकाली गयी खुली जीप में भगवान राम और भारत माता व हनुमान की साज सज्जा के साथ झाकिया बनायी गयी थी जिसके आगे बाजे गाजे की धुन पर थिरकते युवाओ की टोलियां चल रही थी शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुवे गार्डन चौक पहुची।कोशरंगी के गुरुकुल आश्रम से आये दीक्षा प्राप्त छात्रों एवं पंडित भागीरथी दुबे सुरेश आचार्य पंडित कृष्णकुमार शर्मा के द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान श्री राम एवं भारत माता का पूजन अर्चन किया गया।और इस अवसर पर आयोजित महाआरती में सैकड़ो लोगो ने शिरकत की।आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी विश्वहिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा समिति के कोषाध्यक्ष जसबीर आजमानी सचिव सेखर नायडू सुरेंद्र पांडेय ने उपस्थिय क्षेत्रवशियो को हिन्दुनववर्ष की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंदकुमार साहू बोधिराम चौधरी त्रिलोक आजमानी जनपद उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल मुकेश यादव तुलसी डड़सेना रमेश श्रीवास्तव नंदकुमार निर्मलकर बजरंग अग्रवाल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल शिक्ख समाज के अध्यक्ष जगजीत सिंग माटा विवेक दीक्षित मनोज बंसल रमाकांत उपाध्याय किरण अग्रवाल क्षमा ग़ोयल कुलदीप अग्रवाल मकन्नूलाल ठाकुर पप्पू पांडेय नरेश सिंघल सेतराम पटेल जतीन ठक्कर नंदकिशोर अग्रवाल विजय नायक डॉ संजय ग़ोयल आकाश महंती सतेंद्र मिश्रा मनराखन ठाकुर विक्की गुप्ता सचिन अग्रवाल संतोष डड़सेना शायमलाल पटेल रैदास ग़ोयल सोहन जगत गुरदीप चावला मयंक भरत रावल प्रकाश वर्मा राहुल पांडेय राजेश चौधरी प्रतीक बोस सौरभ अग्रवाल राहुल पांडेय रजत राजपूत अंशुल तिवारी रवि अग्रवाल गोपी तिवारी अनिल अग्रवाल महेंद्र साहू प्रकाश राय राहुल तिवारी हेमंत निषाद जितेंद कोशरिया सोनू सेन दिलीप निषाद सरतेन्दु तिवारी सोनू सेन देव पटेल सतीश ध्रुव आयुष ग़ोयल प्रकाश वर्मा कुणाल रोहिल्ला विजय गुप्ता अनूप अग्रवाल गुलसन अग्रवाल अंकित अग्रवाल रमेश निर्मलकर रामचरण साहू पवन अग्रवाल हिमांशु घरडे सहित बड़ी संख्या में युवा व नगरवासी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!