महासमुंद: पालिस फैक्ट्री से मोटर पंप ले उडे़ चोर

महांसमूद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रेल्वे स्टेशन रोड वार्ड न0 13 महासमुन्द मे रहता है राम स्टोन इडस्ट्रीज पालिस पत्थर फैक्ट्री भैया सतपाल सिंह गुरूदत्ता, भाभी जसबीर कौर का है जिसे वे देख रेख करता है कि पालिस पत्थर फैक्ट्री में पत्थरो की पालिस करने के लिये एक्वाटेक कंपनी का 3HP का 04 मोटर पंप किमती 70000/- रूपये का लगाये थे। दिनांक 15.03.23 को भैया सतपाल सिंह एवं वे स्वयं राम स्टोन इण्डस्ट्रीज में दिन भर काम किये शाम को 07.00 बजे अपने घर आ गये। दिनांक 16.03.23 को सुबह फोन से किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना मिला की फैक्ट्री में लगे 04 नग मोटर पंप चोरी हो गया है तब भैया सतपाल सिंह के साथ फैक्ट्री बिरकोनी में जाकर देखे तो चारो मोटर पंप नहीं था,एक्वाटेक कंपनी का 3HP का 04 नग मोटर पंप किमती 70000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चारो पंप को निकाल कर चोरी कर ले गया। उक्त फैक्ट्री में बाउड्रीवाल गेट दरवाजा नहीं है टीना सेट के निचे में पंपो को लगाये थे। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























