महासुमंद

महासमुंद : निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं प्रविष्टि प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु जिले के समस्त निजी नर्सिंग होम, हॉस्पिटल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार होटल स्वर्ण में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में आरसीएच 2.0 पोर्टल, पी.पी.एन.डी.टी. पोर्टल, एचएमआईएस पोर्टल, इ-कल्याणी तथा ऑनलाइन फॉर्म एंट्री सहित विभिन्न मॉड्यूल पर विस्तृत तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आरएमएनसीएच ए सलाहकार श्री संदीप चंद्राकर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित सामान्य त्रुटियों, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा पोर्टल संचालन के आवश्यक बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि आरसीएच 2.0 पोर्टल के माध्यम से गर्भवती माताओं को प्रदायित की जाने सेवाओं जैसे कि गर्भावस्था जांच, सोनोग्राफी, विशेष लैब जांच, सिजेरियन ऑपरेशन आदि की जानकारी सेवा प्रदायगी संस्थाओं से पोर्टल में प्रविष्ट की जाएगी, जिसे किसी भी संस्था स्तर पर उनके आभा – आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से पूरे देश में कही पर भी पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं योजना निर्माण में भी सहायता मिलेगी।  प्रशिक्षण में श्री हरिशंकर साहू, श्री शेखर निर्मलकर, श्री विजय भान आदि का विशेष सहयोग रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!