सरायपाली

विधायक ने दिखाई हरी झंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिला नया 108 वाहन

(सरायपाली काकाखबरीलाल). सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को काफी दिनों बाद पूर्व में खराब हो चुकी 108 वाहन के बदले एक नई वाहन मिली । जिसे आज विधायक किस्मतलाल नंद व बीएमओ डॉ अमृत रोहेल्डर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  इस अवसर पर बीएमओ ने बताया कि पूर्व में जो 108 गाड़ी मिली तो वह काफी कंडम हो जाने की वजह से बनाने भेज दिया गया था । जिसके अभाव में मरीजो व घायलों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । विधायक के पहल पर जय अंबे इमरजेंसी सर्विस द्वारा नई 108 वाहन उपलब्ध कराई गई जिससे दुर्घटनाओं में घायलों व जरूरतमंद मरीजो को तत्काल आपातकालीन वाहन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी ।  इस अवसर पर जय अम्बे इमरजेंसी वाहन सर्विस के जिला प्रभारी राघवेंद्र वर्मा , बलराम भोई , जयंत चौधरी , टी आर धृतलहरे , शीतल सिंह , संकीर्तन बुडेक , इमरजेंसी टेक्सी टेक्नीशियन जादव विशाल ,मिनकेतन पटेल , हेमंत नंदे ,गुलाब साहू , राजीव जायसवाल सहित अस्पताल कर्मचारी व मितानिनें  उपस्थित थे ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!