खेल दुनिया

क्रिकेट के स्टार पंड्या ब्रदर्श अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दान करेंगे 200 ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स

दिल्ली (काकाखबरीलाल). इन दिनों देश बहुत ही संकट के दौर से गुजर रहा है, क्योंकि देश में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. हर दिन मौतें हो रही हैं, तो वहीं कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या देश में रिकॉर्ड स्तर में बढ़ती जा रही हैं. जिसके बाद अब क्रिकेटर्स भी अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं. अब क्रिकेट के स्टार पंड्या ब्रदर्श ने सराहनीय कार्य किया है.क्रिकेट स्टार हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने कोरोना महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स दान करने का ऐलान किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक ने बताया कि उनका परिवार जरूरतमंदों की मदद करने का तरीका ढूंढ रहा था.हार्दिक पंड्या ने कहा है कि हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हैं, जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे हैं. क्रुणाल, मैं और मेरी मां, मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था. हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंनसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है. मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को अधिक समर्थन की आवश्यकता है.क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने आगे कहा है कि हम सभी समझते हैं कि यह मुश्किल समय है. हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753
Back to top button
error: Content is protected !!