छत्तीसगढ़

बसना : क्यो नल कनेक्शन नही देगा कहते हुए जान से मारने की धमकी

बसना (काकाखबरीलाल). जन्मजय साव ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बंसुला थाना बसना में रहता है । ग्राम पंचायत बंसुला वार्ड नंबर 10 का पंच है । वर्तमान में ग्राम पंचायत बंसुला में नल जल योजना के तहत बंसुलाडीपा में काम चल रहा है इसी बीच दिनांक 17/05/2022 को प्रात: 08.30 बजे के आसपास सोहित साव अटल आवास भवन में रहता है मुझे आकर के मकान पर नल कनेक्शन नही दिया जा रहा है कहा तो मैं उसके मकान पर नल कनेक्शन नही दिया जा सकता कहकर समझाया तो वह गुस्से मे आकर क्यो नल कनेक्शन नही देगा कहते हुए गंदी गंदी गाली गलौच कर लडाई झगडा करने लगा जिसे देख सून करके शत्रुघन साव जो हाथ मे कुल्हाडी रखा था मेरे पास आकर के लडाई झगडा करने उतारू हो गया इसी बीच वाद विवाद को देखकर सुरेन्द्र प्रधान आकर के लडाई झगडा कर रहे सोहित साव व शत्रुघन साव को बीच बचाव कर समझाया जा रहा था इसी बीच शत्रुघन साव हाथ मे रखे कुल्हाडी के मुठ से सिर मे सुरेन्द्र प्रधान को चोंट लग गया एवं दोनो लोगों के द्वारा मुझे जान से मार देने की धमकी चमकी दिये है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!