हरदी स्कूल मे विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। समीपस्थ ग्राम हरदी के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण मे 15 अक्टूबर मंगलवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शिक्षक नितेश साहू ने साबुन से हाथ धोने के महत्व पर प्रकाश डाला व हाथ धुलाई का प्रदर्शन किया साथ ही हाथ धोने के विभिन्न चरणों को भी बताया । प्रधान पाठक पालेश्वर सिंह ठाकुर ने कहां कि हमें हमेशा खाने के पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए क्योंकि अधिकांश बीमारियों की जड़ गंदगी होती है इसलिए हमे अपने आसपास की सफाई करते रहना चाहिए । उपस्थित जनों को साबुन से सही तरीके से सही समय पर हाथ धुलाई किसी भी प्रकार की गंदगी को छूने के बाद साबुन से सही ढंग से हाथ धोने अपने परिवार व साथियों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली । इस अवसर पर शिक्षक सेवकराम दीवान शाला विकास समिति के सदस्यगण , पालक , ग्रामवासी व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

























