सरायपाली:समाज सेवा में अग्रणी हरिता को श्री अग्रवाल शिरोमणि संस्था ने किया सम्मानित

,सरायपाली ।ग्राम चकरदा की समाजसेवी हरिता पटेल द्वारा 66 किसानों को 32 एकड़ भूमि हेतु कृषि विभाग और FPO के सहयोग से निःशुल्क मूंगफली बीज वितरण किया गया। प्रत्येक किसान को एक एकड़ भूमि के लिए 38 किलो बीज प्रदान किया गया। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली और उनकी खेती में नया संबल मिला।
कृषि क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य एवं समाज सेवा के योगदान के लिए श्री अग्र. शिरोमणि संस्था सरायपाली द्वारा हरिता पटेल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह ग्राम चकरदा में आयोजित हुआ, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि, पंच, कृषि सखी, सचिव, रोजगार सचिव, ग्रामवासी तथा विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मी अग्रवाल, श्री मनोज अग्रवाल और श्री मनोज जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हरिता पटेल का यह प्रयास किसानों और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायी है।

























