बसना: गाली गलौज मारपीट मामला दर्ज


बसना@काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।कपुरचंद प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जाडामुडा का रहने वाला है कक्षा 05 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है तीन भाई है वह सबसे छोटा है एवं दो बडे भाई है संकिर्तन प्रधान व कीर्तन प्रधान हैं दिनांक 07/03/2025 को रात्रि में खाना खाकर अपने कमरा में सो रहा था कि रात्रि करीबन 22-00 बजे झगडा विवाद होने का आवाज आने पर उठा बाहर निकल कर देखा तो बडे भाई कीर्तन प्रधान के घर से आवाज आ रही थी जाकर देखा तो बडे भाई संकिर्तन प्रधान का लडका हेमराज प्रधान शराब के नशा में कीर्तन प्रधान के घर आया हुआ था व कीर्तन प्रधान के घर वालों एवं अपने पिता संकिर्तन प्रधान के साथ गाली गलौच कर झगडा विवाद कर रहा था मना करने पर तुम कौन होते हो रोकने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे मोबाईल फोन से फेंक कर मारा जिससे सिर पर चोंट आकर खुन निकलने लगा झगडा विवाद व मारपीट करते भतीजा उमेश प्रधान,व गांव का विक्रम प्रधान देखे सुने है बाद में डायल 112 का फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दिया पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























