
रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़
रामकुमार नायक जनसंचार एवं पत्रकारिता रायपुर की बड़ी रिपोर्ट
रायपुर – छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के बैनर तले प्रदेश भर के सैकड़ों की तादाद में पहुंचे पत्रकारों के द्वारा बूढ़ा तालाब के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया,जिसमें सभी पत्रकारों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया,15 जनवरी को आयोजित एक दिवसीय धरना एवं रैली में पत्रकारो की मुख्य मांग पत्रकार सुरक्षा कानून को सूबे में लागू करवाने की मांग तथा अधिमान्यता की शर्त समाप्त कर सम्मान निधि की राशि 10000 रूपये करने,अधिमान्यता के नियमों को सरल करने मध्यप्रदेश सरकार का अनुसरण करने,कल्याण कोष की राशि 50 हजार से 5 लाख करने की मांग,पत्रकारो का बीमा 25 लाख करने तथा अन्य मांगों को लेकर बूढ़ा तालाब से रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा कहा गया कि प्रदेश में पत्रकार हित में लागू योजनाएं हैं जिसमे सुधार की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि धरना एवं रैली का आयोजन करके सरकार तक बात पहुचाना है तथा यह विशुद्ध पत्रकारों का आंदोलन है कोई भी राजनीतिक दल की उपस्थिति धरना स्थल में निषेध किया गया था,यह सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं है प्रदेश के पत्रकार सरकार के साथ हैं,और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की संवेदन शील सरकार पत्रकारों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें अवश्य पूरी करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश के पदाधिकारी,संभागीय पदाधिकारी,कार्यकारिणी,दूर दराज से पहुंचे सभी जिलों के जिलाध्यक्ष तथा सदस्यगण शामिल थे।























