छत्तीसगढ़देश-दुनियापिथौरामहासमुंद

निलांचल सेवा समिति द्वारा पिथौरा में कार्यालय उद्घाटन

पिथौरा /काका खबरीलाल/नितिन गुप्ता/

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री जगन्नाथ गैस गोदाम के पास जन जागरूकता के लिये सक्रिय नीलांचल सेवा समिति का संपर्क कार्यालय का उद्घाटन गरिमामय समारोह के दौरान सम्मानीय अतिथियों की उपस्थिति में किया गया । कार्यालय का उद्घाटन श्री प्रितराम सूर्ये भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल उपस्थित होकर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत गमछा पहना कर किया । उल्लेखनीय है कि नीलांचल सेवा समिति बहुत ही कम समय में ही पूरे बसना विधान सभा सहित अन्य स्थानों पर भी अपने सेवा कार्यों के लिये लोगो के दिल में घर कर गया है । समिति का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों का निस्वार्थ सेवा करना है साथ ही पर्यावरण संरक्षण व स्वछता अभियान , कानूनी व प्रशासनिक सहायता करना , बुजुर्गों , वरिष्ठ जनों एवं अनाथों का सेवा , आध्यात्म व योग संदेशदेना, खेल प्रशिक्षण देना , महिलाओं ,बेटियों का विकास , शिक्षा स्वास्थ्य उपलब्ध करने के साथ रोजगार के लिये सहयोगी बनने संकल्पित है । कार्यालय के उद्घाटन से इच्छुक ब्यक्ति संपर्क कर लाभान्वित होंगे । आशा करता हूँ समिति अपने उद्देश्यों को पूरा करते हुये क्षेत्र विकास में सहायक सिद्ध होंगे उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी जी, डॉ. संजय गोयल जी, श्री हरजिंदर सिंह पप्पू जी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी, श्री जसवीर अजमानी जी, श्री कुलदीप अग्रवाल जी, श्री सुरेंद्र पांडे जी, श्रीमती क्षमा गोयल जी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र खनूजा जी, श्री लोकेश अग्रवाल जी, श्री त्रिलोचन प्रधान जी, श्री विश्वनाथ प्रधान जी, श्री राजेश गोयल जी , वरिष्ठ जनप्रतिनिधियो , पत्रकारगण सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!