महासमुंद

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को बहाल होने के बाद भी नही मिला वेतन,सौपा ज्ञापन

काकाख़बरीलाल महासमुंद:- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला महासमुंद ने अपने हड़ताल अवधि के वेतन आहरण और जन घोषणा पत्र के अनुरूप स्वास्थ्य संयोजकों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा ।

संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आव्हान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल किये थे तथा स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त किये थे । हड़ताल के दौरान बर्खास्त स्वास्थ्य संयोजकों को तत्काल बहाल करने एवं हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कहा गया था तथा शासन द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बहाली और तुरंत वेतन भुगतान करने आदेश जारी कर दिया गया किन्तु आज पर्यन्त तक उसका पालन नही हुआ है। वेतन भुगतान के संबंध में माननीय विधायक विनोद चंद्राकर से बहुत ही अच्छा और विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसमें विधायक महोदय ने तुरंत वेतन भुगतान कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद से चर्चा करने और पत्राचार करने के आस्वासन दिए। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को स्वास्थ्य संयोजक के वेतन विसंगति के बारे में भी चर्चा किया जिसमें विधायक महोदय द्वारा कहा गया कि जब भी केबिनेट बैठक होती है उसमें बात रखने हेतु और मुख्यमंत्री से भी चर्चा करने हेतु कहा गया। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ वेतन भुगतान और वेतन विसंगति के संबंध में चर्चा करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भी मिलने की तैयारी में है। प्रतिनधि मंडल के रूप में के.रिजवी, उमेश कुमार दीवान, मुकेश पटेल, लोकनाथ पटेल, प्रीतम उइके, अमित अवस्थी, नारायण नेताम, अमित ध्रुव, विवेक पटेल, प्रवीण रात्रे, खिलावन मेहरा, टीकम दीवान और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी जिला महासमुंद के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!