बागबाहरा: मंदिर से दान पेटी हुआ पार


बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। कुलेश देवागंन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 03 थानापारा बागबाहरा का निवासी है ,वार्ड नं 03 का पार्षद है , अपने घर के पीछे शिव मंदिर का निर्माण किया है जिसमें मोहल्ले के लोग पूजा पाठ करने आते जाते है। दिनांक 26.02.2025 को शिवरात्रि का पर्व था दिन भर मंदिर खुला था दशनार्थी पूजा अर्चना करने दिन भर आते रहे रात्रि करीबन 11.00 बजे मंदिर को बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया। दिनांक 27/02/2025 को सुबह 06.00 बजे पूजा करने मंदिर गया तो देखा मंदिर के सामने दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखे दान पेटी (स्टील का ) नही था तब आसपास जाकर देखा तो दान पेटी कही नही मिला ,अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी (स्टील का ) कीमती करीबन 10000/- रूपये एवं दान पेटी में करीबन 1250/- रूपये कुल 11250/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















