महासमुंद: दुर्गा सेवा सुनने गए यूवक के साथ पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत दुर्गा सेवा सुनने गए यूवक के साथ पिटाई का मामला सामने आया है।कुंदन यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 08 खैरा बस्ती थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 11वी तक पढा लिखा है चाय नास्ता का ठेला चलाता है। कि दिनांक 23/09/2025 के रात्रि 10/30 बजे अपने दोस्ति ओमप्रकाश आडील के साथ दुर्गा सेवा सुनने दुर्गा पंडाल के पास गये थे, वही पर तुकाराम चंद्राकर के किराना दुकान के पास दोनो बैठे थे उसी समय गांव का घनाराम सतनामी आया और ओमप्रकाश आडील के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसे लडाई झगडा मत करो बोलने पर घनाराम सतनामी तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर अश्ली्ल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु0 से बाये गाल पर मारकर चोट पहुचाया है, और वहा से भाग गया। मारपीट से गाल में गंभीर चोट आकर खुन निकलने लगा तब स्वयं और दोस्त ओमप्रकाश आडील दोनो घर गये और मां लता बाई यादव को घटना के संबंध मे बताया और तीनो थाना महासमुंद आये , थाना महासमुंद के पुलिस वाले चोट का ईलाज कराने के लिए जिला अस्पकताल महासमुंद लेकर गये, जहा ईलाज किया गया। पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















