महासुमंद
महासमुंद: ईटा से मारपीट


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में टिकू कन्नौजे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 18 गुडरूपारा महासमुन्द का रहने वाला है, मजदूरी का काम करता है। दिनांक 19.2.2024 के रात्रि लगभग 10.40 बजे गुडरूपारा तलाब के पास महासमुन्द में पुरानी रंजीशवश राहुल यादव , गनपत यादव, निखिल यादव गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये राहुल यादव एवं गनपत यादव द्वारा हाथ में पहने कडा से एवं निखिल यादव द्वारा ईटा से मारपीट कर सिर,दोनों कंधा के पिछे , दोनो भुजा एवं पीठ में चोट आया है। घटना को सुरज ठाकुर , आयुष पाटकर सुन देख कर बीच बचाव किया है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























