मनोवैज्ञानिक एवं औषिविधि सेवा संस्था ने राजधानी में किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मनोवैज्ञानिक एवं औषिविधि सेवा संस्था द्वारा आज राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संदीप छेदैया एवं सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर में दांत-आंख सहित जनरल चेकअप एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा उपलब्ध हुई। कोरोना, डेंगू के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए संस्था की पहल को आम जनता ने सराहते हुए इस आयोजन में आम जनता के हित में बताया। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक MBBS डॉक्टरों की निगरानी में आयोजित किया गया जहां सभी को निशुल्क परीक्षण का लाभ मिला। कार्यक्रम अध्यक्ष नारायण हेमनानी
आयोजन में एमबीबीएस डॉक्टर डॉ अपूर्वा अतुल ( एमबीबीएस) डॉ सुभागी तिवारी (एमबीबीएस)
डॉ लक्ष्मी पिंजनी, डॉ खुशबू तिवारी , डॉ नीतू सिंह, स्वाति मसीह, साईं बाबा नेत्र हस्पताल की टीम साथ साथ मनोवैज्ञानिक देवेन्द्र वर्मा (उपाध्यक्ष), स्वेता राजपूत, किरण वर्मा, अनिशा यादव,योगिता शर्मा, सोनम राजपूत, फर्मासिस्ट गुरुनाम सिंह छाबड़ा,शीतल नामदेव, अंकित बृजवानी,सूरज मखीजा, संस्था के तरफ से खुशबू सिन्हा, जानहवी हेमनानी,आकाश सिन्हा, ललित बाघ, आकृति तिवारी, वैभव श्रीवास्तव,प्रदीप,गोविंदा देवांगन, विशेष सहयोग के रूप में प्रमोद कुमार पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला,
मुख्य अतिथि के रूप में पं.रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीता झा उपस्थित थे।
बस्ती प्रमुख भारत छुरा जी की टीम उपस्थित रही।

























