महासुमंद

महासमुंद: प्याज से भरा ट्रक पलटी

महासमुंद (काकाखबरीलाल).मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात प्याज से भरा एक ट्रक छिंदौली के पास एनएच-53 में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।बता दें कि ग्राम छिंदौली के आस-पास ही तीन दिन पहले भी एक ट्रक पलटा था। वहीं इसी स्थान के आस-पास माहभर में इसी तरह की 5 घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पटेवा थाना प्रभारी शैलेंद्र नाग ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे छिंदौली के पास नागपुर से आ रहा प्याज से भरा ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 33 सी 4199 पलट गया।

शायद चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हुआ होगा। जानकारी पर पेट्रोलिंग टीम ने बचाव कार्य किया। गनीमत रही कि ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। मामूली चोट आई है। हादसे के बाद ड्राइवर भयभीत था, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बताया।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!