सरायपाली

सरायपाली: संकुल केद्र में शिक्षकों के सम्मान समारोह व स्नेह भोज का आयोजन

सरायपाली।संकुल बैदपाली में हाल ही में दो शिक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण होने तथा पांच नए शिक्षकों की नियुक्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया।  जिसमें संकुल प्रभारी श्री बी एस भोई सहित संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना,माल्यार्पण , सरस्वती वंदना के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

संकुल प्रभारी बी . एस.भोई ने समारोह को संबोधित करते हुए स्थानांतरित शिक्षकों के योगदान की सराहना की एवं नवागंतुक शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की धुरी हैं, और उनका कार्य एक पीढ़ी को दिशा देने का कार्य है।
संकुल के वरिष्ठ प्रधान पाठक देवेंद्र लोई व हृदयराम साव   ने भी आशीर्वचन के रूप में संबोधित किया। स्थानांतरित व संकुल में नए पदस्थापित हुए शिक्षकों को अंग वस्त्र,श्रीफल,डायरी ,कलम भेंट कर सम्मानित किया।
स्थानांतरित व नवपदस्थ शिक्षकों ने  अपने अनुभव साझा करते हुए संकुल में बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताया  श्रीमती मेनका दास ने कविता के माध्यम से अपनी अनुभव को व्यक्त किया।तथा सहयोग के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। नवागंतुक शिक्षक त्रिलोचन बाघ,सीता पटेल,ममता पाणिग्राही, अंकिता साहू, धरम पटेल का संकुल में नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया एवं ऋषिमुनि रात्रे व मेनका दास को विदाई दी गई ।सभी ने भी अपने विचार रखते हुए आगामी कार्यों में पूर्ण समर्पण और सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ व्याख्याता अभिमन्यु चौधरी,मुकेश चौधरी,रिंकी उपवेजा,प्रज्ञा शर्मा,नेहा ओगरे, अंकिता साहू,धरम पटेल,सावित्री बरिहा, देवेंद्र लोई,जयप्रकाश साहू, कश्यप प्रधान, कमलया प्रधान,ममता पाणिग्राही,प्रतिभा चौधरी,सीता पटेल,ईश्वरी तिवारी, विजिता साहू,अमृता पटेल, वर्षा नंद,कमला प्रधान,परिमल प्रधान,जम्मू पटेल,लक्ष्मी दिवान,हृदयराम साव,जयंत बारीक आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं उपस्थितजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिससे आपसी सौहार्द्र और सहयोग की भावना और भी प्रगाढ़ हुई।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक पॉलसिंह बंजारे ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!