राजनांदगांव
सुदूर वनांचल एवं संवेदनशील क्षेत्रों के सडक़ निमार्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं – कलेक्टर

कलेक्टर ने ली पुलिस एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक
काकाखबरीलाल/ राजनांदगांव कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले के सुदूर वनांचल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने सुदूर वनांचल क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाने में सड़कों की विस्तार को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इन क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने को कहा। कलेक्टर श्री भीम सिंह आज 25 दिसम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव में पुलिस विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅपरेशन श्री वाईपी सिंह, कार्यपालन अधियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना इकाई-1 श्री बलवंत पटेल एवं ईकाई-2 के कार्यपालन अधियंता श्री जयसवाल सहित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने वनांचल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समय-सीमा में पूरा कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को प्रारंभ करने के पूर्व पुलिस विभाग को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से देने को कहा। जिससे कि समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समुचित उपाय सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ईकाई-1 के अंतर्गत चोभर से बगारझोला मार्ग, हाथीझोला से समुंदपानी, भावे से लक्षणाझिरिया, बोरतालाब से बैगाटोला एवं बोरतालाब से कौहांपानी, नवागांव से लमरा मार्ग सहित ईकाई-2 के अतर्गत मिप्री से रामगढ़ मार्ग, सडखेड़ा से पैंदोड़ी, गट्टेपायली से कोरेचा, कोरेचा से बुकमरका मार्ग आदि सड़क़ निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य को मार्च के अंत तक पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों एवं ठेकेदारों को दिए। श्री सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देने को कहा।
AD#1




























