सिघोडा: चाकू से हमला मामला दर्ज

सिघोडा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू से हमला का मामला सामने आया है।सादराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह साकिन घेसपाली थाना सिंघोडा का निवासी है दिनांक 22/06/2025 को स्वंय और गांव का पुमेश्वर चौधरी खेत का काम करके वापस घर जा रहे थे कि परसकोल पुलिया के पास दोपहर करीबन 03/30 बजे के आसपास छोटा भाई सेतराम यादव और ग्राम बाराडोली का प्रेम सारथी किसी बात को लेकर वाद विवाद कर रहे थे प्रेम सारथी द्वारा छोटे भाई सेतराम यादव को आज मै तुझे जान से मार दूंगा कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नियत से छोटे भाई सेतराम यादव को गले मे और पीछे कमर मे चाकू से मारकर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे भाई सेतराम यादव चिल्लाने लगा आवाज सुनकर उस तरफ दौडने लगे तो बाराडोली निवासी प्रेम सारथी भाई को चाकू मारकर भाग गया। भाई घायल अवस्था मे गिर पडा जिसकी जानकारी सेतराम यादव के बडे बेटे खगेश्वर यादव और गिरधर यादव को दिये तत्काल पुलिस को सूचना दिये फिर पुलिस वहां पर पहूंचकर घायल को 112 वाहन मे सरायपाली अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उचित ईलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया। बाराडोली निवासी प्रेम सारथी द्वारा छोटे भाई सेतराम यादव को आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला किया है जिसको स्वंय और गांव के पुमेश्वर चौधरी देखे है। पुलिस ने109(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























