छत्तीसगढ़

महांसमुद: कोडार से निस्तारी हेतु पानी छोड़ा गया

जिले के वृह्द कोडार जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ दिया है। राइट व लेफ्ट केनाल की सहायता से पूरे गांवों तक पानी पहुंचेगा। इससे सारे तालाब लबालब होंगे।
तालाबों में पानी सूूखने की वजह से गांवों में निस्तारी की समस्या शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने निस्तारी के लिए कोडार जलाशय से पानी छोडऩे की मांग की थी। उनकी मांग पर ही कोडार से प्रतिदिन 155 क्यूसेस पानी छोड़ा जा रहा है।

मालूम है कि इस वक्त कोडार जलाशय में मात्र 10 फीट पानी ही शेष है। इसे निस्तारी के लिए ही बचाकर रखा गया था। जल संसाधन के उप विभागीय अधिकारी अशोक चंद्राकर ने बताया कि केशवा जलाशय में भी अभी 14 प्रतिशत पानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए केशवा जलाशय से भी पानी छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की मांग लगातार आ रही है। इस बार निगरानी रखना अनिवार्य है, क्योंकि सिंचाई के लिए किसान कोलापा को खोल देतेे हैं।

इसके बाद सारा पानी खेतों में चला जाता है। इस बार 50 गांवों के 100 तालाबों को भरने का लक्ष्य प्रस्तावित है। लेकिन टेल एरिया तक पानी नहीं पहुंचने के कारण यहां समस्या देखने को मिलती है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निर्देशित किया है कि जितनी जरुरत है उतना ही पानी का उपयोग करें। इसके बाद कोलापा बंद कर दें, ताकि टेल एरिया तक पानी सही समय में पहुंच जांए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!