छत्तीसगढ़

सरायपाली:संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक रखी गई

 

 

संकुल केंद्र बाराडोली में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक रखा गया। इस संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक में संकुल में आए नए शिक्षक रमेश कुमार पटेल, किशन चौधरी का स्वागत प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा,प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल द्वारा डायरी और पेन से किया गया।इस समीक्षा बैठक में संकुल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 16 जून से विद्यालय खुलने वाला है जिसके लिए शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना है इसकी जानकारी दी गई तथा स्कूल समय सारणी बनाना, शिक्षक डायरी, पाठ्यक्रम विभाजन,शाला समय को 10 से 4 बजे लगाने के बारे में बताया ।इसी क्रम में संकुल समन्वयक प्रभात मांझी द्वारा भी जाति प्रमाण पत्र,अपार आई डी, शाला अनुदान की राशि का उपयोग कर विद्यालय की स्वच्छता हेतु निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक पाठ्यपुस्तक को स्केन कर एवं गणवेश को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण करने के लिए कहा गया।इस बैठक में संकुल के समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!