सरायपाली

सरायपाली:गाली गलौज कर हाथ मुक्का तथा बेल्ट से मारपीट  मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का तथा बेल्ट से मारपीट  का मामला सामने आया है।टिकेश्वर राव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद की रहने वाला है , कक्षा 7 वीं तक पढ़ा है शिवनाथ बस में हेल्पर का काम करता है ।  दिनांक 08/06/2025 के दोपहर 01/30 बजे  अपने घर पर था तभी  मोबाइल नम्बर ********** में कृष्णा सोना **********  ने  काम है बोल कर बुलाया और अपना मोटर सायकल लेकर मोहल्ला आया तब उसके साथ बैठकर महलपारा तालाब आये तो  अश्लील गाली गलौच करने लगा। मना करने पर  जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का तथा बेल्ट से मारपीट किया है। मारपीट से  दाहिने जांघ में चोट लगा है। घटना को आजाद दास मानिकपुरी, गुरूलाल सिंग, सागर राव देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!