सरायपाली:घर के सामने गली में खड़े बाईक चोरी

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।हृदय लाल निषाद ने पुलिस को बताया कि वह साकिन वार्ड नं 07 आंवलाचक्का थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। दिनांक 28/05/2025 के करीबन 12/00 बजे अपने मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 6108 को घर के सामने गली में बाजार जाने के लिए खडा कर मोटर सायकल को लाक कर घर के अन्दर आ गया था। करीबन 12/30 बजे जाकर देखा तो मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 6108 जहां खडी किया था वहां पर नही था जिसे आसपास पता तलाश किया पता नही चला काला रंग का मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 6108 चेचिस नम्बर MBLHAW06XK5H42860 इंजन नम्बर HA11EPK5H16586 पुराना इस्तेमाली कीमती 300000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























