छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली

सरायपाली : सब्जी व्यवसायी संघ में प्रशासन की गाइडलाइन को लेकर जताई नाराजगी, कहा हमें भी मिले 3 घण्टे का समय

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। 17 मई सुबह से शासन द्वारा दुकानों को खोले जाने को लेकर नई गाइडलाइंस से बहुत से व्यवसायियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसमें कच्चे माल का काम करने वाले सब्जी व्यवसाई सबसे प्रमुख है। सब्जी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष शंकर जायसवाल ने बताया की शासन द्वारा नई गाइडलाइंस दुकान खोलने को लेकर आई है जिसमें छोटे-छोटे चिल्लर सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाकर सब्जी बेचने की अनुमति नहीं दी गई है पिछले 1 महीने से सभी चिल्लर थोक सब्जी विक्रेता सासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरा सहयोग दे रहे थे लेकिन अब इन छोटे-छोटे गरीब सब्जी विक्रेताओं के आगे रोजी-रोटी की समस्या है जिसे प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है एक और जहां प्रशासन में किसान से जुड़े फर्टिलाइजर और पार्ट्स दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी है वहीं दूसरी ओर उसी किसान की सब्जी को सब्जी मंडी में बेचने के लिए अनुमति नहीं है यह सब्जी बेचने वाले किसान और सब्जी विक्रेता के साथ अन्याय है।
सब्जी विक्रेता उमाशंकर एवं सुनील ने बताया हम शासन से कम से कम 3 घंटे का समय चाहते हैं अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए प्रशासन हमें सुबह 3 घंटे सब्जी बेचने की अनुमति दें हम अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था कर लेंगे , लेकिन प्रशासन हमें समय देने को तैयार नहीं है यह हमारे साथ अन्याय है ।

सभी सब्जी व्यवसाईयों ने बताया कि प्रशासन जल्द उन्हें व्यवसाय हेतु समय नहीं देती है तो मजबूरन उन्हें बाजार में सब्जी मंगाना बंद करना पड़ेगा क्योंकि नुकसान सहकर वे व्यापार नहीं कर सकते हैं। जिसका सीधा असर आम जन पर पड़ेगा सब्जियां महंगी होंगी और इस लाक डाउन में के समय में उन्हें महंगी सब्जियां खरीदने पड़ेंगे प्रशासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए सब्जी विक्रेताओं को सुबह कम से कम 3 घंटे का समय दिए जाने की मांग सब्जी विक्रेताओं द्वारा की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!