छत्तीसगढ़

थाना परिसर में में मिला युवक का शव… पुलिस जांच में जुटी

भिलाई-3 थाना परिसर मैदान में गड्ढेनुमा जगह पर भरे पानी में आज एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के होने का अनुमान है. उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. लाश के दो से तीन दिन पुरानी होने का अंदाजा पुलिस ने लगाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक के मौत की वजह सामने आ सकेगी. भिलाई-3 थाना के बाउंड्रीवाल के अंदर दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने की खबर से लोग चौंक उठे. भिलाई-3 थाना के मैदान में हेलीपैड बनाया गया है. इसी हेलीपैड के पीछे वाले किनारे युवक की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप सी मच गई.

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!