बसना

बसना:दो छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

 

बसना विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में अध्ययनरत दो छात्र कु.छवि साहू एवं कु. चांदनी रत्नाकर का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र में खुशी लहरें दौंड पड़ी।

संस्था प्रमुख डॉ.गिरधारी साहू ने बताया कि हमारे विद्यालय के दोनों होनहार छात्रा कु. छवि साहू एवं कु चांदनी रत्नाकर के साथ-साथ उनके पालकों ने भी सफल होने में अहम् भूमिका निभाई। दोनों छात्रों को पुष्प गुच्छ भेंट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

आगे उन्होंने यह भी बताया कि हमारे विद्यालय में एकलव्य,जवाहर नवोदय विद्यालय,जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूल आदि अनेक प्रतियोगी परीक्षा हेतु हम दोनों शिक्षकों गिरधारी साहू (प्रधान पाठक), डॉ वीरेंद्र कुमार कर, जी के द्वारा पूरे तन्मयतापूर्वक तैयारी करवाया जाता है। इस हेतु आसपास के गांव के ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी छात्र छात्राएं पढ़ने आने लगे हैं।

उक्त दोनों छात्रों को शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर जी ने बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये बच्चे हमारे विद्यालय को ही नहीं बल्कि राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले छात्र हैं। आगे उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां हेतु अलग से क्लास रूम में तैयारी कराया जाता है और इस कारण बेहतर परिणाम आने लगे हैं। और भविष्य में भी इसी तरह विशेष अभियान चला कर समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां किया जाएगा।

उक्त दोनों छात्रों को मोंगरा कांशीराम दीवान (सरपंच ग्राम पंचायत करनापाली), शाला विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल जी तथा ग्रामीण पालकों कमल पटेल महेश पटेल हेमचरण सिदार बेदराम साहू बिहार लाल बरिहा आदि ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रदान की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!