सांकरा:रास्ते को बंद क्यों नही किए हो कहकर अज्ञात वस्तु से वार


सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बिरंची गढतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम माटीदरहा का निवासी है । कक्षा 10 वी तक पढा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 04.08.2024 के करीब 01 बजे के बीच अपने घर के सामने देवगुडी में देवता पूजा करने के लिए गया था तो वहां पर गांव के मनबोध साहू एवं मनजोस साहू ने बोला कि तुम्हारे घर के सामने देवगुडी जाने के रास्ते को बंद क्यों नही किए हो कहकर एक राय होकर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हूए जान से मारने की धमकी दे रहे थे तथा किसी वस्तु से हाथ एवं गर्दन में मारे है । क्या वस्तु था लडाई झगडा के कारण देख नही पाया मारपीट करने से हाथ से खून निकल रहा था । लडाई झगडा को गांव के अलेख बाघ, मंजीत साहू एवं बोधन प्रधान देखे है एवं उनके द्वारा बीच बचाव किया गया है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























