सरायपाली

सरायपाली: गांजा की अवैध परिवहन करते युवक धरा गया

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाला है कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ घटनास्थल सरायपाली जामबहलीन मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी किये कुछ समय पश्चात उड़ीसा की ओर से एक मोटरसाइकिल आते दिखा जिसे घेराबंदी का रोका गया उक्त मोटरसाइकिल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 था जिसमें सवार व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम दामोदर साहू पिता गौरंगा साहू उम्र 35 वर्ष साकिन बालीपटा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिससे पूछताछ करने पर गांजा को उड़ीसा से लाना बताया जिसके कब्जे से(1) 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000 रूपये (2) एक मोटरसाइकिल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 पुरानी इस्तेमाली कीमती 40,000 रूपये कुल जुमला कीमती 140,000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 96/23, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा जाना हैं संपूर्ण कार्यवाही मे एएसआई डामन लाल नागवंशी, सोनचंद डहरिया प्रधान आरक्षक कौशिक चेलक आरक्षक मदन सेठ प्रकाश साहू, , मोहन साहू, व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!