महासमुंद: घर में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ कीमती सामान


महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है । शेख ताहिर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 24 कुम्हार पारा सरस्वती राईस मिल के पास महासमुंद मे रहता है वर्तमान में सोहम अस्ताल में एम्बुलेंश ड्रायवर है दिनांक 31.01.2025 को सोहम हॉस्पटिल के एम्बुलेंस से पेसेंट छोडने भागलपुर बिहार गया था पेसेंट छोडकर बिहार से वापस दिनांक 03.02.2025 को प्रात करीब 09.00 बजे महासमुंद अपने घर आया देखा तो घर का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो कमरा का दरवाजा भी टुटा हुआ था कमरे के अंदर जाकर देखा तो लोहे का आलमारी टुटा हुआ था कमरे में देखा तो एक होम थियेटर, एक इंडेक्सन, एक इंडेन गैस खाली टंकी तथा आंगन के कुंआ के पास लगा टुल्लुपंप को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है आलमारी मे कोई किमती सामान नही था। घर में चोरी की घटना को मोहल्ले के अर्जुन प्रजापती और आस पडोस के लोगों को बताया अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे रखे सामान एक होम थियेटर युनीकिंग कंपनी का किमती लगभग 3000 रूपये, एक इंडेक्शन उषा कंपनी का कीमती 2800, एक इंडेन गैस की खाली टंकी किमती 2600 रूपये, एक टुल्लु पम्प पंनडुबी किमती लगभग 4000 रूयये कुल राशि 12400 रूपये का सामान चोरी कर ले गया है पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















