बसना: कोल्ड्रींक की बोतल से मारपीट


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर कोल्ड्रींक की बोतल से मारपीट का मामला सामने आया है।रूपेश कुमार नाग ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तोषगांव का निवासी है स्वयं का किराने का दुकान है दिनांक 02/02/2025 को रात्रि करीबन 08-30 बजे घर के बाहर बोरिंग के पास खडा था कि उसी समय गांव का तक्ष प्रधान गाली गलौच कर रहा था तभी पुछा की गाली गलौच क्यों कर रहा है और किसे कर रहा है तभी तक्ष प्रधान ने बोला कि तुम लोग गली में ईटा पत्थर रखे हो गली में आते जाते नही बन रहा है तब उसे बोला तुम नशे में हो घर जाओ कहने पर तक्ष प्रधान गाली गलौच करने लगा तब गाली देने से मना किया तब वह बोला कि तेरे को जान से मारूंगा कहकर पास रखे कोल्ड्रींक की बोतल को फोड कर बांए कंधा के पास हमला कर दिया जिससे चोंट लगा और खुन निकला उक्त घटना को वहां पर उपस्थित बेटा शुभम नाग और पत्नी जमुना नाग एवं गांव का नरेन्द्र जगत, निताई भोई देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























