सरायपाली : स्वामी आत्मानंद शासकीय अँग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में पांच दिवसीय शतरंज खेल का विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

सरायपाली@काकाखबरीलाल। जिला शतरंज संघ महासमुंद एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अँग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 से 30 मई 2022 तक (पांच दिवसीय) शतरंज खेल का विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में आयोजित है । जिसमें चेस में रुचि रखने वाले मिनी,जूनियर,सीनियर वर्ग के स्कूली बालक एवं बालिका प्लेयर्स कैम्प में भाग लेकर निःशुल्क विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न स्तरों पर होने वाले प्रतियोगिताओं में शामिल होने सक्षम हो सकते हैं इस निःशुल्क विशेष प्रशिक्षण कैंप के दौरान चेस के नियमों और उम्दा खेल प्रदर्शन के लिए टिप्स दिए जाने तथा चेस बोर्ड पर सतत अभ्यास कराया जाना प्रस्तावित है. सैजेस सरायपाली में 26 मई 2022 को प्रातः 8 बजे चेस खेल का विशेष प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया जाना है जिसके मुख्य अतिथि श्री शरद ऊके, (लेखक,राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी,निर्णायक एवं प्रशिक्षक), अध्यक्षता श्री प्रफुल्ल कुमार ग्वाल, (प्राचार्य- सैजेस सरायपाली)विशिष्ट अतिथि श्री हेमन्त खूंटे (राज्य सचिव,छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ),श्री प्रकाशचन्द्र मांझी (बीईओ सरायपाली),श्री के.आर.मूकर्जी (वरिष्ठ व्याख्याता),श्री लखेश्वर भोई (वि.खं. प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी) होंगे. प्रथम बार आयोजित इस चेस खेल के विशेष प्रशिक्षण कैम्प को सफल बनाने के लिए ट्रेनर्स टीम में श्री खिरोद्र कुमार पुरोहित,श्री दिनेश कुमार कर,श्री अखिलेश कुमार कर,श्री छबिलाल नायक,श्री प्रदीप नारायण सेठ,श्रीमती जयमिनी पटेल (पी.टी.आई.),श्री यशवंत कुमार चौधरी (राष्ट्रीय आर्बिटर),श्रीमती पुष्पांजलि चौधरी (राष्ट्रीय आर्बिटर),श्रीमती मंजिला चौधरी (पी.टी.आई)आदि का नाम शुमार है. पहली बार आयोजित इस अनूठी प्रशिक्षण कैम्प का लाभ लेने शतरंज संघ से जुड़े पदाधिकारियों – खिलाड़ियों एवं स्थानीय प्लेयर्स, विद्यार्थियों – पालकों में खुशी की लहर देखी जा सकती है. कैम्प में भाग लेने निःशुल्क पंजीयन /जानकारी हेतु कैम्प संयोजक एवं राष्ट्रीय आर्बिटर श्री यशवंत कुमार चौधरी से मोबाइल नम्बर 9754360330 पर या सह संयोजक श्री दिनेश कुमार कर 7987238019 से सम्पर्क किया जा सकता है. आयोजकों द्वारा अधिकाधिक संख्या में क्षेत्र के विद्यार्थियों /प्लेयर्स को इस विशेष कैंप में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की गई है।


























