तेदुकोना:बैल भैंस का कागजात दिखाओ कहते पिटाई जानिए मामला

तेदुकोना। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।सन्नी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है गणेश अग्रवाल के गौशाला भीखापाली में विगत एक माह से बैल भैंस चराने का काम करता है दिनांक 16/09/2025 के दोपहर करीबन 03/30 बजे बैल भैस को चराकर बुन्देली चौक तेन्दुकोना की ओर से वापस गौशाला भीखापाली ले जा रहा था कि बुन्देली चौक तेन्दुकोना के पास पहुंचा था कि उसी समय हीरासिंग पटेल तेन्दुकोना का रहने वाला आकर रूकने बोला और कहा कि किसका बैल भैंस है तब मैं बताया कि गणेश अग्रवाल के गौशाला भीखापाली का बैल भैंस है जिसको चराने गया था चराकर वापस ले जा रहा हूं तब हीरासिंग पटेल बोला कि इसका कागजात दिखाओ तो मेरे पास नहीं है बताया तब हीरासिंग पटेल कालर पकडकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा और हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट करने से कान, पीठ व शरीर के अन्य भागों में चोटें आयी है। काफी दर्द हो रहा है उक्त घटना को गणेश अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल व आस पास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























