सरायपाली: चाकू से मारपीट जानिए मामला

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत धारदार चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है। गजानंद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 08 झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली का निवासी है। कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है। ड्रायवरी का काम करता है दिनांक 22/09/2025 को शाम 04/00 बजे हाट बाजार बैदपाली के पास खडा था तभी सैयद सलमान , दिनेश राजपूत के साथ अपने मोटर सायकल से पास आये और सैयद सलमान अली बोला कि चल तेरे-मेरे बीच में पूर्व में हुए विवाद को आपस में बैठकर निपटारा करेंगे कहकर मेरे मोटर सायकल में बैठ, चल घुम कर आते है कहकर अपने डिस्कवर बाईक में लेकर ग्राम बानीगिरोला की तरफ गये। ग्राम बानीगिरोला के बस्ती के पास पानी गिरने लगा तो बस्ती में खडे होकर आपस में बातचीत किये उसके बाद सैयद सलमान अली बोला कि आज से तेरी मेरी दुश्मनी खतम आ गले मिलते है कहकर गले लगाया और पीछे से कुछ धारदार चाकु जैसे वस्तु से दाहिने कमर के पास मार दिया तब हडबडाया तो सैयद सलमान अली दो-तीन बार और हमला किया मारता देख दिनेश राजपूत छुडाया और बीच बचाव कर वापस लेकर आया। सैयद सलमान अली के द्वारा धारदार चाकुनुमा जैसे वस्तु से मारने से बायें जांघ में चोट आया है। घटना को दिनेश राजपूत देखा है। पुलिस ने 118(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























