घर के आंगन से पार हुआ मोटर सायकल

बसना (काकाखबरीलाल). ग्राम सिकबाडी थाना बामुनीगांव जिला कंधमाल ओडिसा का रहने वाला तथा वर्तमान में जून 2019 से बैंक आफ महाराष्ट्र बसना में मैनेजर के पद पर कार्यरत ने थाना में सिकायत करते हुए बताया है कि 1 मैं जगदीशपुर रोड प्रधान कालोनी में चतुर्भुज प्रधान के घर में किराये से रहता हूं
। दिनांक 12/05/2021 को रात्रि मै अपने मोटर सायकल पल्सर 150 सीसी डीटीएसआई बजाज आटो क्रमांक MH 35 AC 7447 को घर के सामने आंगन में खूले स्थान में खडी करके सोया था प्रात: उठकर देखा तो मेरी मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है ।
अपनी चोरी गई मोटर सायकल को आसपास तलाश किया परन्तु पता नही चला तब आज थाने पर रिपोर्ट करने आया हूं । चोरी गई मोटर सायकल का इंजन नंबर DHZWFH93001 चेचिस नंबर MD2A11CZ4WH26691 काला लाल रंग का है ।
बसना थाना ने अज्ञात के खिलाप 379 का मामला दर्ज कर लिया है



























