खल्लारी
खल्लारी:ट्रांसफार्मर में लगे क्वाईल चोरी मामला दर्ज

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रांसफार्मर के अंदर में लगे क्वाईल चोरी का मामला सामने आया है। तिलेश्वर कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड खट्टी में लाईन परिचारक 3 के पद पर पदस्थ है दिनांक 14.11.2025 की रात्रि 09 बजे से दिनांक 15.11.2025 के सुबह 06 बजे के मध्य वितरण केन्द्र खट्टी के अंतर्गत ग्राम अरंड में लगे 16 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर के अंदर में लगे क्वाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिनकी अनुमानित लागत 20000.00 रूपये है। पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1























